Categories

November 21, 2026

Indian Railway: ‘राजधानी का किराया लेकर साधारण ट्रेन से कराई जा रही यात्रा’, लालू बोले- छठ पर भी ठगी से बाज नहीं आ रहा केंन्द्र – chhath puja 2022 rjd chief lalu yadav targets indian railway

Spread the love

पटना: छठ महापर्व में बिहार आने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। बिहार आने वाले यात्री अधिक से अधिक पेनाल्टी देकर भी घर आ रहे हैं। दिल्ली या अन्य प्रदेश से आने वाली ट्रेनों की बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। हालांकि, रेलवे की ओर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनों को भी चलाया जा रहा है। छठ पूजा में आने के लिए यात्री वेटिंग टिकट के अलावा बिना टिकट के भी यात्री कर रहे हैं। हालत यह है कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं हैं। जनरल कोच के शौचालय तक में यात्री सफर कर रहे हैं।

इधर, यात्रियों की समस्या को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट किया ‘छठ पर्व पर भी केंद्र अपनी ठगी से बाज नहीं आ रहा। राजधानी का किराया लेकर साधारण ट्रेन से यात्रा कराई जा रही है। ट्रेनों में कुव्यवस्था और गंदगी का साम्राज्य है। रेल भाड़ा,प्लेटफॉर्म टिकट बढ़ाने और रेलवे को निजी हाथों में बेचने के बाद भी इनका पेट नहीं भरा है।’

Lalu Tweet

बता दें कि छठ महापर्व बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। देश के किसी भी हिस्से रहने वाले लोग छठ के मौके पर बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश जरूर लौटते है। रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से बिहार यूपी आने के लिए छठ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। बावजूद इसके ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है।

ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने छठ महापर्व के अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने और छठ महापर्व के बाद वापसी यात्रा के लिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभिन्न स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। बावजूद इसके बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसी को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने केंद्र पर हमला बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…