Categories

November 22, 2026

सीतापुर की सभी सीटों पर क्षत्रपों के बीच रोचक मुकाबला, BJP के सामने ये चुनौती

Spread the love

लखनऊ

राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में विधानसभा की सभी नौ सीटों पर स्थानीय क्षत्रपों के बीच रोचक मुकाबले का परिदृश्य साफ दिखने लगा है। इन क्षत्रपों में कोई मौजूदा विधायक है तो कोई पूर्व विधायक या पूर्व मंत्री। दो सीटों पर तो बागी भी चुनावी सरगर्मी बढ़ा रहे हैं। वैसे जिले के मतदाता चुनावी लहर से प्रभावित होते रहे हैं। जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है।

भाजपा के सामने पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

सत्तारूढ़ भाजपा के सामने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है तो सपा समेत अन्य दल खुद को ज्यादा ताकतवर साबित करने के लिए संघर्षरत हैं। भाजपा ने लंबे समय बाद वर्ष 2017 के चुनाव में जिले में शानदार प्रदर्शन किया था। वह नौ में से सात सीटों सदर, महोली, हरगांव सुरक्षित, बिसवां, सेवता, मिश्रिख सुरक्षित व लहरपुर पर कमल खिलाने में सफल हो गई थी, जबकि सपा-बसपा को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा था। सपा ने महमूदाबाद तो बसपा ने सिधौली सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार चुनाव में सपा सभी सीटों पर मुख्य मुकाबले में है। कुछ सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष भी दिख रहा है। इससे पहले वर्ष 2012 के चुनाव में सपा ने सात सीटों सदर, मिश्रिख, महोली, सेउता, बिसवां, महमूदाबाद व सिधौली पर कब्जा जमाया था। हरगांव व लहरपुर सीट बसपा के खाते में गई थी, ‌जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…