Categories

November 20, 2026

इंटरनेट डोंगल में हुआ ब्लास्ट, लगी आग; एक्सपर्ट्स बोले- गर्मियों में मोबाइल चार्ज करते समय ना करें इस्तेमाल

Spread the love

कोटा
राजस्थान के कोटा शहर के इन्द्रा विहार इलाके के एक मकान में गुरुवार सुबह शार्ट सर्किट होने से मोबाइल डोंगल में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है शार्ट सर्किट के बाद छत पर लगे पंखे की भी वायरिंग शार्ट हो गई और पंखा नीचे सोफे पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही जवाहर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई।

सोफे पर रखा हुआ था डोंगल
मकान मालिक बसंत जानधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह मकान की पहली मंजिल के हॉल में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। उसी समय सोफे पर रखे इंटरनेट डोंगल के फाइबर केबल में शार्ट सर्किट हो गया। जिसके बाद तेज धमाके के साथ सोफे पर आग लग गई। ये ब्लास्ट डोंगल में हुआ था। इस दौरान छत का पंखा भी नीचे गिर गया और हॉल में पूरी तरह से अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया।

हादसे के वक्त खाली था हॉल
बसंत जानधरी के भाई बबलू ने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय हॉल में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ब्लास्ट के बाद परिवारवाले कुछ समझ पाते, उसके पहले ही सोफे से आग की लपटें उठना शुरू हो गईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

एक्सपर्ट बोले- गर्मी में मोबाइल या डोंगल चार्ज करते समय रहें सावधान
टेक एक्सपर्ट की मानें तो इस साल भीषण गर्मी की वजह से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मोबाइल पर थोड़ी देर बात करते ही मोबाइल भी गर्म हो जाता है, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। कभी भी मोबाइल को चार्ज करते हुए फोन पर बात न करे और न ही मोबाइल का उपयोग करे। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस भीषण गर्मी में ज्यादा देर तक मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए और न ही तेज धूप में मोबाइल का ज्यादा उपयोग करना चाहिए। मोबाइल या डोंगल को चार्ज करते समय उससे दूरी बनाना ही सावधानी की पहली निशानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…