Categories

November 24, 2026

IPL 2022 में 1000 छक्को का आकड़ा छुआ पूरे, सबसे आगे राजस्थान छक्के 116

Spread the love

मुंबई
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए लीग मुकाबले को पांच विकेट सेजीत लिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पंजाब को 158 का लक्ष्य दिया जिसे पंजाब ने बेयरस्टो और लिविंगस्टोन की तेजतर्रार पारी की बदौलत हासिल कर लिया। पारी के दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने एक बड़ी हिट लगाकर आईपीएल 2022 का 1000वां छक्का भी लगाया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सीजन में 1000 छक्के लगे हो।

देखें किस टीम ने लगाए कितने छक्के-
चेन्नई : चौके 183, छक्के 103
कोलकाता : चौके 177, छक्के 113
दिल्ली : चौके 205, छक्के 106
मुंबई : चौके 173, छक्के 100
पंजाब : चौके 200, छक्के 110
बेंगलुरु : चौके 192, छक्के 86
गुजरात : चौके 220, छक्के 69
लखनऊ : चौके 181, छक्के 101
हैदराबाद : चौके 170, छक्के 97
राजस्थान : चौके 207, छक्के 116

 

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
2022 में 1001

2018 में 872

2019 में 784

2020 में 734

2012 में 731

लिविंगस्टोन की बात करें तो उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके नाम अब 34 छक्के हो गए हैं। उन्होंने कोलकाता के आंद्रे रसेल को पीछा छोड़ा जिन्होंने सीजन में 32 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी जोस बटलर बने हुए हैं जिन्होंने 14 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…