Categories

November 19, 2026

ipl 2023 players trades full and updated list – IPL Traded Players List: केकेआर में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर, देखें अभी तक आईपीएल में ट्रेड हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

Spread the love

IPL Traded Players List: : आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होनी है। रिपोर्ट्स की मानें तो 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी-ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस बीच, फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेडिग गतिविधि पहले ही शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ट्रेड होने वाले हालिया खिलाड़ी बने हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे।

10.75 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा था

शार्दुल ठाकुर न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का हिस्सा हैं। उन्हें दिल्ली ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उनका सीजन में प्रदर्शन औसत रहा। उन्होंने 14 मैचों में 9.79 की इकॉनोमी से रन देकर सिर्फ 15 विकेट लिए। बल्ले से उन्होंने 120 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 137.93 का रहा।

इससे पहले गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ ट्रेड किया था। फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 में गुजरात के लिए 13 मैच खेले थे, जिसमें 35.58 की औसत और 8.95 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उन्होंने 28 रन देकर 4 विकेट लिये थे। यह टूर्नामेंट में उनका वेस्ट प्रदर्शन था। कीवी पेसर ने आईपीएल करियर में 35 खेले हैं। इसमें उनके नाम 29.86 की औसत और 8.43 की इकॉनमी रेट से 36 विकेट हैं। वहीं गुरबाज को पिछले सीजन कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले ट्रेड हुए खिलाड़ियों की लिस्ट:

जेसन बेहरेनडॉर्फ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियंस पहुंचे।

लॉकी फर्ग्यूसन ने गुजरात टाइटंस से कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए।

रहमानुल्ला गुरबाज ने गुजरात टाइटंस से कोलकाता नाइट राइडर्स में।

शार्दुल ठाकुर ने कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया।

IPL: क्या अर्जुन तेंदुलकर की हो गई है मुंबई इंडियंस से छुट्टी, सिर्फ 7 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, देखें पूरी लिस्टIPL 2023: मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे बड़े मैच विनर को टीम से निकाला, CSK में भी भारी बदलावRohit Sharma IPL: क्या T20 फॉर्मेट के लिए बूढ़े हो चुके हैं रोहित शर्मा, IPL में साफ नजर आ रहा उम्र का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…