Categories

November 19, 2026

सीजफायर के बीच वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने 6 फिलिस्तीनियों को मार डाला- रिपोर्ट

Spread the love

इजरायल
इजरायल और हमास आतंकियों के बीच गुरुवार 23 नवंबर सुबह 10 बजे से सीजफायर चल रहा है। इस बीच हमास ने शर्त के मुताबिक, 42 बंधकों को इजरायल के पास सौंप दिया है। जवाब में इजरायल ने भी करीब 39 फिलिस्तीनियों को हमास के हवाले किया है। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि शनिवार देर रात और रविवार तड़के इजरायली रक्षा बलों ने वेस्ट बैंक में एक हमले के दौरान 6 फिलिस्तीनी नागरिकों को मार डाला है। हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे सीजफायर का उल्लंघन करार दिया है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार देर रात और रविवार तड़के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इज़रायली बलों द्वारा एक नाबालिग सहित छह फ़िलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में  6 मे से पांच मौतें जेनिन शहर में हुईं और छठी मौत नब्लस शहर के पास एक गांव यत्मा में हुई। मंत्रालय ने कहा कि जेनिन में गोलीबारी के दौरान छह अन्य घायल हो गए।

जवाब में इजरायली सैन्य प्रवक्ता के कार्यालय ने कहा कि वह रिपोर्टों की जांच कर रहा है। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA ने कहा कि इजरायली सेना ने "कई दिशाओं से जेनिन पर हमला किया, गोलियां चलाईं और सरकारी अस्पतालों और रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुख्यालय को घेर लिया था।"

सीजफायर के बीच हमास ने दिखाई थी अकड़
हमास और इजरायली सेना आईडीएफ के बीच सीजफायर के दौरान शनिवार को मुश्किल तब हो गई जब हमास दूसरे राउंड में बंधकों को रिहा करने पर आनाकानी करने लगा। हमास ने इजरायल पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया और बंधकों की रिहाई के बदले नई शर्त थोप दी। हालांकि इजरायल की चेतावनी के बाद शनिवार देर रात हमास ने 17 बंधकों की रिहाई की।

 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…