Categories

November 20, 2026

इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में की फिलिस्तीनी किशोर की हत्या

Spread the love

रामल्लाह
फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक फिलिस्तीनी किशोर की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि 13 वर्षीय मुतासिम अबू अबेद को जेनिन के दक्षिण में कबातिया शहर में गोलियों से भून दिया गया।  समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि हमले में घायल दो लोगों में से एक की हालत गंभीर है। उसे जेनिन के अल-रज़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजराइली सेना ने कबातिया पर हमला किया और गोलीबारी की। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल सात अक्टूबर को इज़राइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इज़राइल द्वारा 450 से अधिक फिलिस्तीनियों को मार दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…