Categories

November 23, 2026

पैसे उगाही मामले में जेल में बंद पार्षद को मिली जमानत

Spread the love

जगदलपुर
संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि संजय गांधी वार्ड के लोगों ने अपनी ही पार्षद कोमल सेना पर पीएम आवास के नाम पर 25-25 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया था और आवास भी नहीं दिलाया। इस मामले की शिकायत बोधघाट थाने में लिखाई गई थी। जब कार्रवाई नहीं हुई तो इसे लेकर भाजपा नेताओं के साथ पीड़ित थाने के सामने धरना प्रदर्शन पर भी बैठे। लगातार दबाव बनाने के बाद अंत में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। लेकिन जेल जाने के पहले ही वह कोरोना संक्रमित निकल गई। जिसके बाद लंबे समय तक मेडिकल टीम द्वारा उनका इलाज कॉलेज में जारी रहा। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें जेल दाखिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…