Categories

November 20, 2026

Jharkhand Weather: झारखंड में दीपावली के दिन छाये रहेंगे बादल, चक्रवात के कारण 25 से 27 के बीच हल्की बारिश की संभावना

Spread the love

रांचीः झारखंड से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की वापसी हो गई है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण दीपावली के दिन आकाश में बादल छाये रहेंगे। जबकि 25 से 27 अक्टूबर के बीच बारिश संभव है। मॉनसून की विदाई के साथ ही अब सुबह और रात में ठंड का अहसास भी होने लगा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है।

राज्यभर में 910 मिमी बारिश
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 18 जून 2022 को झारखंड आये मॉनसून का 20 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से विदाई हो गई। इस दौरान राज्य में 910 मिलीमीटर बारिश हुई। झारखंड में पिछले दस वर्षाे के दौरान सामान्य रूप से 15 से 20 अक्टूबर के बीच मॉनसून की वापसी हो जाती है। हालांकि वर्ष 2020 में 26 अक्टूबर को मॉनसून की वापसी हुई थी।
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अब गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, निकलने लगे रजाई और कंबल
बादल के कारण सूर्यग्रहण का नजारा देखने से वंचित रह सकते है

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 24 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जो चक्रवात का रूप ले सकता है। जिसके कारण 24 अक्टूबर दीपावली के दिन आकाश में बादल छाये रहेंगे। हालांकि यह चक्रवात बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के दक्षिणी हिस्से, रांची, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। इन जिलों में 25 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। इससे सूर्यग्रहण का नजारा देखने से लोग वंचित रह सकते हैं। वहीं 26 और 27 अक्टूबर को संताल परगना प्रमंडल के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

सूर्यग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाओं और नई मां पर होता है ये असर

न्यूनतम तापमान में चार से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी
मॉनसून की विदाई के साथ ही अब ठंड में भी वृद्धि होगी। मौसम में आये बदलाव का असर अगले कुछ दिनों में पूरे झारखंड में दिखने लगेगा। 28 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। छठ महापर्व में लोगों को सुबह और शाम में ठंढ का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…