Categories

November 21, 2026

बीमारी के चलते जस्टिन बीबर का भारत दौरा हो सकता है रद्द!

Spread the love

दुनिया के सबसे मशहूर सिंगर में से एक जस्टिन बीबर का गाना हर देश में सुना जाता है और करोड़ो लोग उनके फैंस है. लेकिन अब उनके चाहनेवाले के लिए बुरी खबर आ रही है। दरअसल वह अपनी एल्बम जस्टिस के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने निकलने वाले थे, जिसमें वह अलग-अलग देश में जाकर मंच पर तहलका मचाते हुए दिखाई देने वाले थे और इस बार वो भारत के दौरे पर भी आने वाले थे। लेकिन लगता है कि अब ऐसा होना मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पॉप स्टार ने अपना यह टूर आगे बढ़ा दिया है, जिसका मतलब उनके फैंस को कॉन्सर्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा और अघर सबकुछ ठीक नहीं हुआ तो शायद ये कैंसिल भी करना पड़ा सकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि जस्टिन इस वक्त ऐसी बमारी से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से उनके चेहेर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त यानि की पैरालिसिस हो गया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ यह खबर साझा करने के लिए निराशा जताते हुए इसका कारण भी बताया। बीबर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को बताया कि वह अपने टूर की डेट्स को आगे बढ़ा रहे हैं और लिखा, ह्लविश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह कह रहा हूं. मैंने बेहतर होने के लिए सब कुछ किया है, लेकिन मेरी बीमारी और बिगड़ रही है. जस्टिन ने अपने नोट में बताया कि वह डॉक्टर के निदेर्शों के अनुसार ही अपने टूर की आगे की डेट्स फाइनल करेंगे. इतना सब बताने के बाद जस्टिन बीबर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बताया कि उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम का पता चला है, जो आंशिक रूप से चेहरे के पक्षाघात का कारण बनता है. जस्टिन ने अपने वीडियो में कहा जैसा कि आप देख सकते हैं, यह आंख नहीं झपकाती है, मैं अपने चेहरे के इस तरफ से मुस्कुरा नहीं सकता, मेरी एक तरफ की नाक भी नहीं हिल रही है और पूरा हिस्सा काम नहीं कर रहा है. इसके साथ ही मैं आपसे कहना चहाता हूं कि मेरे लिए फिलहाल स्टेज पर काम करने बेहद मुश्किल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…