Categories

November 20, 2026

केन विलियमसन बने बेटे के पिता,शेयर की तस्वीर

Spread the love

 टौरंगा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं. 22 मई को केन विलियमसन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर ऐलान किया कि उनकी पार्टनर सारा रहीम ने बेटे को जन्म दिया है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे केन विलियमसन टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही घर लौट गए थे. वह अपने बच्चे की डिलीवरी की वजह से ही जल्दी लौटे थे, इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के आखिरी मैच में टीम की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली थी.

केन विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम परिवार के संग तस्वीर शेयर की और लिखा कि वेलकम टू द whnau लिटिल मैन. केन और सारा का यह दूसरा बच्चा है, इससे पहले दोनों की एक बेटी है जिसका नाम मैगी है.

अगर केन विलियमसन के आईपीएल सीजन की बात करें तो यह उनके लिए काफी बेहतर नहीं गया. बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान वह पूरी तरह से फेल साबित हुए. केन विलियमसन ने इस सीजन में 13 मैच में 216 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 20 से कम का रहा. साथ ही स्ट्राइक रेट भी 100 से नीचे ही रहा.

वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम ने इस सीजन में बेहद ही औसत प्रदर्शन किया. प्वाइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8वें नंबर पर सीजन खत्म किया. टीम ने इस साल 14 मैच खेले, जिसमें 6 जीत और 8 हार शामिल रहीं. टीम के सिर्फ 12 ही प्वाइंट रहे और वह प्लेऑफ में पहुंचने में विफल रही.

इतना ही नहीं सीजन के आखिरी लीग मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक जैसे युवा प्लेयर्स की खोज करने में कामयाब रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…