Categories

November 22, 2026

kantara vs pushpa : 5 big points which similar in these south movies Allu arjun vs Rishab shetty

Spread the love

कांतारा। कन्नड़ फिल्म। जिसका मतलब होता है रहस्यमी जंगल। यह फिल्म भी जंगल के रहस्यों से घिरी हुई है। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा है और डायरेक्ट किया है। साथ ही अभिनय भी किया है। इसे KGF जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने विजय किरगांडूर के होंबाले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। वैसे तो फिल्म को रिलीज हुए महीनेभर से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन मुझ जैसे कुछ महाश्य हैं जो हाल फिलहाल में इसको देखकर आए हैं और अब देखने के बाद बहुत कुछ कहना और बताना चाहते हैं। मेरा इस फिल्म को देखने का अनुभव अलग तरह का रहा। पहला तो ये कि मैं ऋषभ शेट्टी के टेलेंट की फैन हो गई हूं, जिन्होंने एक अनूठा विषय चुना और जैसा सोचा उससे भी खूबसूरत तरीके से इसे पर्दे पर उतारा। वहीं दूसरा ये कि ‘कांतारा’ आपको सिर्फ एंटरटेंन ही नहीं करती बल्कि गजब का मैसेज भी देती है। तीसरा ये कि जब मैं इसे देख रही थी तो बार बार मेरे दिल दिमाग में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ फिल्म तैर रही थी। अब आप कहेंगे कि दोनों ही फिल्में बहुत अलग हैं। एक दूसरे से कोई तुलना ही नहीं है लेकिन जब आप ये पूरी स्टोरी पढ़ेंगे तो शायद आपकी राय थोड़ी बदलेगी और आप भी मुझसे कहीं न कहीं सहमत जरूर होंगे। तो चलिए बिना देरी किए आपको वो 5 वजहें बताते हैं, जो ‘पुष्पा’ की याद दिलाती है।

  1. गरीबों का मसीहा
  2. बेचारी-असहाय मां का बेटा
  3. जंगल का राजा
  4. श्रीवल्ली जैसी लीला
  5. विलेन- फहाद फासिल की कॉपी किशोर

1- गरीबों का मसीहा
पुष्पा: द राइज पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की धूम आज भी सोशल मीडिया पर महसूस की जा सकती है। ये वही फिल्म है जिसके बाद साउथ vs बॉलीवुड की बहस शुरू हो गई थी। बिजनेस की मामले में साउथ की फिल्मों में बॉलीवुड को काफी पीछे छोड़ दिया था। खैर हम टॉपिक से भटकते नहीं है। हम बात कर रहे थे पुष्पा और कांतारा की सिमलैरिटी की। तो सबसे पहला प्वाइंट तो यही है कि दोनों जगह गरीबों का मसीहा होता है। एक शिवा तो दूसरा पुष्पा। दोनों ही गरीबों का मसीहा है। जो अपने गांव के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते। पूरा गांव शिवा शिवा कहता नहीं थकता।

2. बेचारी-असहाय मां का लाल

kantara vs pushpa


पुष्पा और कांतारा में मां की भूमिका भी करीब करीब एक जैसी है। शिवा की मां कमला (मानसी सुधीर) तो पुष्पा की मां बनीं कल्पलता का किरदार में काफी समानता दिखती है। दोनों ही बहुत गरीब और असहाय के रोल में हैं। सिंगल मदर होकर उन्होंने अपने बेटों की परवरिश की है।

3. जंगल का राजा

kantara vs pushpa


शिवा हो या पुष्पा दोनों ही जंगल के राजा बन चुके हैं। बेशक दोनों ही फिल्मों का कॉन्सैप्ट बेहद अलग हो लेकिन कहानी घूम फिरके जंगल पर आकर मिलती है। जहां पुष्पा की पूरी कहानी भी जंगल के ईर्द-गिर्द घूमती है तो शिवा का भी ज्यादा समय जंगल में ही बीतता है। दोनों का गेटअप भी एकदम बिंदास है। शिवा जहां थोड़ा गुस्सैल और ज्यादा खुद्दार है तो पुष्पा भी हीरो के माफिक अपना टशन दिखाया करता था। दोनों की बॉडी लैंग्वेज और मिजाज हूबहू सा दिखता है।

4- श्रीवल्ली जैसी लीला

kantara vs pushpa


तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली, नैना मादक बरफी… पुष्पा का ये गाना तो भला कौन ही भूला होगा। गाना तो छोड़िए रश्मिका मंदाना की अदाए और लचक भी तो लोग भूलाए नहीं भूल पा रहे हैं। बिल्कुल वैसा ही अंदाज ऋषभ शेट्टी की हीरोइन सप्तमी गौड़ा का भी देखने को मिला। हीरो का हीरोइन पर प्यार बरसाने का तरीका हो या एक्ट्रेस की रूहानी अदाएं… श्रीवल्ली और लीला दोनों ही काफी एक जैसी सी दिखती हैं।

5- विलेन- फहाद फासिल की कॉपी किशोर

kantara vs pushpa


फहाद फासिल, ‘पुष्‍पा’ का भंवर सिंह जिनकी पुष्पा के किरदार की वजह से तारीफ हुई थी। ऐसा विलेन जिन्होंने अपने डायलॉग डिलीवरी और खूंखार एक्सप्रेशन से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। ठीक ऐसे ही कांतारा के किशोर को देखते हुए आपको बार बार फहाद के किरदार भंवर सिंह की याद आती है। दोनों ही वर्दी में थे। बस फर्क इतना था कि किशोर शुरुआत में विलेन जरूर दिखते हैं मगर अंत में हीरो बनकर उभरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…