Categories

November 21, 2026

नुपुर शर्मा की आपत्तिजनक वीडियो को कश्मीर के यूट्यूबर ने किया डिलीट, माफी मांगी

Spread the love

श्रीनगर
कश्मीर के यूट्यूबर फैजल वानी ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का एक वीडियो बनाया था जिसके लिए शनिवार को माफी मांगी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज सुबह ग्राफिक वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और यूट्यूबर फैजल वानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल इस वीडियो में नुपुर शर्मा का पुतला है जिसका सिर धड़ से अलग करते हुए दिखाया गया। यूट्यूबर फैजल वानी (Faisal Wani) ने आज माफी मांगते हुए कहा, 'कल मैंने नुपुर शर्मा का VFX वीडियो बनाया जो समूचे भारत में वायरल हो गया। और मेरे जैसा निर्दोष इंसान विवादों में फंस गया।'

माफी वाले वीडियो को वायरल करने की गुजारिश
माफी वाले वीडियो में वानी ने कहा है कि किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। यूट्यूबर ने आगे स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने अपने चैनल पर पोस्ट किए गए आरिजिनल वीडियो को डिलीट कर दिया। अपने इस माफीनामा में वानी ने अपील की है, 'जिस तरह आप मेरे अन्य वीडियो को लाइक करते हैं और वायरल करते हैं उसी तरह इसे भी शेयर कर वायरल कर दीजिए। इससे लोगों को पता चल जाएगा कि मैं अपने किए की माफी चाहता हूं।'

ये है पूरा मामला
इस महीने के शुरुआत में BJP ने नुपुर शर्मा और दिल्ली BJP की मीडिया यूनिट से नवीन जिंदल को को सस्पेंड कर दिया था। दरअसल इन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। देश के कई हिस्सों में इसे लेकर शुक्रवार को काफी बवाल हुआ। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल के शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन और हिंसा शुरू हो गई थी। इससे पहले खाड़ी देशों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई थी और माफी मांगने को कहा था। इसके अलावा भारत में निर्मित सामानों का भी बहिष्कार किया था। विभिन्न राज्यों में नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कई एफआइआर दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…