Categories

November 19, 2026

2015 के बाद कोहली पहली बार आईसीसी रैंकिंग में टॉप 3 से बाहर !

Spread the love

नई दिल्ली

आईसीसी की तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में कभी राज करने वाले विराट कोहली अब अपनी खराब फॉर्म के चलते नीचे खिसकते जा रहे हैं। बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसील द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में कोहली को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एकदिवसीय रैंकिंग में किंग कोहली टॉप 3 से बाहर हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोहली की रैंकिंग में यह गिरवाट हुई है। कोहली पहला वनडे ग्रोइन इंजरी के चलते नहीं खेले थे, वहीं दूसरे और तीसरे वनडे में वह क्रमश: 16 और 17 ही रन जोड़ पाए थे। वनडे के अलावा टेस्ट रैंकिंग में भी कोहली को काफी नुकसान हुआ है।

2016 के बाद पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में कोहली 2016 के बाद पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए हैं। एजबेस्टन टेस्ट में कोहली के बल्ले से दोनों पारियों में मिलाकर 31 ही रन निकले थे और भारत यह मैच 7 विकेट से हारा था। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली 12वें पायदान पर हैं।

वहीं बात उनकी टी20 रैंकिंग की करें तो वह 24वें पायदान पर है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कोहली ने दो मैचों में क्रमश: 1 और 11 ही रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं खेलेंगे कोहली

विराट कोहली के कहने पर बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें आराम दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कोहली ने बीसीसीआई से यह आखिरी बार वर्ल्ड कप से पहले आराम की मांग की थी। विंडीज दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। उम्मीद है इस दौरे का हिस्सा कोहली भी होंगे और वह इस दौरान अपनी खोई हुई फॉर्म भी हासिल करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…