kudhni upchunav 2022, Kurhani By Election 2022 : कुढ़नी उपचुनाव में AIMIM इफेक्ट के बाद अब ‘लोजपा’ करेगी बड़ा खेला, जानिए पूरी बात – after aimim effect in kudhni by election now ljp will play big
लोजपा का नीतीश पर हमला
लोजपा रामविलास की ओर से दावा किया जा रहा है कि बिना उनके समर्थन के कुछ नहीं होगा। शहर के एक निजी होटल में बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को अपने जेहन से हटा चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार का कोई प्रभाव नहीं है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भी उनका कोई प्रभाव नहीं चलेगा। लोजपा जिसे समर्थन करेगी जनता उसे जिताएगी।
लोजपा भी सक्रिय
इस दौरान लोजपा रामविलास की मजबूती के लिए सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने की चर्चा की गई। बूथ लेवल तक पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर विचार किया गया। इस दौरान पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारने का संकेत दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बातचीत चल रही है। लोजपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की।
ओवैसी की पार्टी ने दी दस्तक
उन्होंने कहा कि चुनाव में अब कोई नीतीश फैक्टर नहीं रह गया है। गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में इसका प्रमाण मिल गया है। ओवैसी की पार्टी (AIMIM)की ओर से संकेत मिला है कि इस चुनाव में वे भी अपना उम्मीदवार उतारेंगे। किशनगंज के पार्टी विधायक अख्तरुल इमान की ओर से मीडिया को एक दिन पहले ये बताया गया है कि इसे लेकर तैयारी चल रही है। बहुत जल्द उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। इमान का कहना है कि उस इलाके में उनके वोटर ज्यादा हैं, इसलिए उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं दूसरी ओर 2020 के लिहाज से देखें, तो इस सीट पर बीजेपी के साथ नीतीश का गठबंधन यानि एनडीए के कोटे में गई थी। इस बार उपचुनाव में राजद और नीतीश का गठबंधन है। ऐसे में मनोज कुशवाहा जेडीयू से दावेदार बताये जा रहे हैं।
समीकरण लग रहा गड़बड़
उधर, इस सीट पर मुकेश सहनी भी ताल ठोक रहे हैं। कुढ़नी में मल्लाह, यादव और कोइरी वोट ज्यादा है। जानकार मानते हैं कि इस बार भी यदि मुकेश सहनी ने ताल ठोक दिया और ओवैसी की पार्टी यहां चुनाव लड़ गई, तो महागठबंधन का जीतना मुश्किल है। सियासी जानकार मानते हैं कि सहनी को तेजस्वी यादव अपने पाले में कर लेंगे और इस सीट पर ओवैसी की उतनी पकड़ नहीं है। हालांकि, ओवैसी की पार्टी कुछ नहीं करेगी लेकिन महागठबंधन को नुकसान पहुंचा देगी।
