Categories

November 19, 2026

Last date of application for recruitment to the posts of Forest Inspector extended, now you will be able to apply till 13th November 2022

Spread the love

Sarkari Naukri: वन दरोगा पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन दरोगा भर्ती (UPSSSC Recruitment 2022) के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई तारीख के अनुसार अब उम्मीदवारों को 13 नवंबर 2022 तक आवेदन करने का समय दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस पद पर भर्ती (UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।

UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल
यूपीएसएससी की इस भर्ती के माध्यम से वन दारोगा के कुल 701 पदों को भरा जाएगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 288 पद, एससी के 168 पद, एसटी के 20 पद और ओबीसी के लिए 163 पद हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2022

शैक्षिक योग्यता
वन दारोगा पदों पर भर्ती (UPSSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैथ्स, बायोलॉजी आदि साइंस के विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन (UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022 Notification) जरूर पढ़ लें।

UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022 Notice

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में केवल 25 रुपये देने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया
आपको जानकारी दे दें कि केवल पीईटी 2021 पास उम्मीदवार ही वन दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा। ध्यान दें कि उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करने होंगे और ऑफलाइन एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…