Categories

November 20, 2026

LLC: भारत में लीजेंड लीग क्रिकेट की धूम, 1.2 बिलियन फैंस ने देखे मैच, तीसरे सीजन की होगी और बड़ी तैयारी

Spread the love

नई दिल्ली: हाल ही में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन का समापन हुआ है। लीग का पहला सीजन ओमान में खेला गया था लेकिन इस बार इसे भारत के 6 अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया। भारत में आते ही इस लीग इसकी जबरदस्त लोकप्रियता बढ़ गई। यही कारण है कि दूसरे सीजन को लगभग 1.2 बिलियन फैंस ने लाइव मैच देखा। इस तरह से पहले सीजन से इस बार दर्शकों की संख्या में तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है। इस खास उपलब्धि पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ और सह मालिक रमन रहेजा ने कहा कि यह लीग मे भारत में दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टी20 क्रिकेट लीग बन गया है।


दूसरे सीजन के सफल आयोजन के बाद सीईओ रमन रहेजा ने कहा, ‘लीग के तीसरे सीजन को और भी नए तरीके से आयोजित की जाएगी। इस लीग ने क्रिकेट का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों को दूसरी पारी खेलने का बेहतरीन अवसर दिया। वहीं अगले सीजन में हम और बड़े नाम देखेंगे।’

इस लीग पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने कहा, ‘यह बहुत ही शानदार है। इतनी बड़ी संख्या के दर्शकों के सामने खेलने का अनुभव बेहतरीन रहा। मैं दोबारा इस लीग में खेलने के लिए उत्साहित हूं।’

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, ‘भारी संख्या में जब दर्शक मैच देखने आते हैं तो खिलाड़ियों को भी मैदान पर अपना बेस्ट देने में मजा आता है।’

वहीं इस लीग के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा, ‘हमने इस तरह की सफलता ही उम्मीद नहीं थी। पूरी दुनिया के करीब 80 दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। फैंस को अपने चहेते खिलाड़ी को फिर से एक्शन में देखने का मौका मिलता है। कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले आयोजन काफी समझदारी भरा फैसला था। दर्शकों का मैच में गजब का उत्साह देखा गया।’

6 शहरों में 20 दिनों तक खेला गया एलएलसी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन भारत के 6 बड़े शहरों में किया। टूर्नामेंट को कुल 20 दिन खेला गया। इस दौरान करीब 320 मिलियन दर्शकों ने अगलग OTT प्लेटफॉर्म पर मैच का लुफ्त उठाया। इस लीग का का लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स के अलावा फैन कोड़, कायो स्पोर्ट्स, विलोव टीवी और फॉक्स क्रिकेट पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया गया, जिससे की भारत के अलावा विदेशी दर्शकों ने भी लीग के मैच देखे।

टेलीविजन चैनलों को रेटिंग प्रदान करने वाली BARC के डेटा के अनुसार लीजेंड्स लीग क्रिकेट का मैच दर्शकों ने दुनिया के बांकी टी20 लीग से अधिक देखा गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस लीग की धूम रही। सोशल मीडिया पर करीब 550 मिलियन बार इंटरेक्शन हुआ।

Sandpaper Gate: टिम पेन का बड़ा आरोप, कहा- साउथ अफ्रीका ने भी गेंद से की थी छेड़छाड़, ब्रॉडकास्टर्स पर भी उठाए सवाल
Sourav Ganguly: भाई के लिए सौरव गांगुली ने दी कैब अध्यक्ष पद की ‘कुर्बानी’, अब क्या करेंगे दादा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…