Categories

November 22, 2026

दीपोत्सव पर भगवान महाकाल नगरी की होगी अदभुत छटा : मुख्यमंत्री चौहान

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर दीपोत्सव के दौरान भगवान महाकालेश्वर नगरी की छटा निश्चित रूप से अदभुत होगी। महाशिवरात्रि का पर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पूरा नगर दीपों से जगमगायेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में भव्य रूप में मनाये जाने वाले दीपोत्सव की जानकारी ली। कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया कि आगामी दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लगातार बैठक की जा रही हैं। दीपोत्सव को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है। सभी सामाजिक संगठन भी बढ़-चढ़कर अपनी ओर से विशेष सहयोग कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख घाटों के साथ मुख्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी दीये लगाये जायेंगे। दो सौ दीयों पर दो व्यक्ति लगाये जायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस दौरान लगभग 12 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाये जाने की तैयारी की जा रही है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…