Categories

November 19, 2026

महाराष्ट्र: बुलेट ट्रेन का रास्ता साफ, राज्य सरकार बोली-सभी मंजूरी दी गईं

Spread the love

मुंबई
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को तेज करने के लिए सभी मंजूरी दे दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परियोजना के लिए सभी मंजूरी दी है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की अनुमानित लागत 1,10,000 करोड़
देवेंद्र फडणवीस मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की अनुमानित लागत 1,10,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 88,000 करोड़ रुपये जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जेआइसीए) द्वारा वित्त पोषित किए जा रहे हैं। परियोजना के लिए महाराष्ट्र में आवश्यक 70 प्रतिशत से अधिक भूमि ठाणे और पालघार जिलों में अधिग्रहित की गई है।

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली पिछली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने परियोजना को फास्ट-ट्रैक पर रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था। उद्धव ठाकरे ने इसके बजाय रेल मंत्रालय को पुणे और नागपुर शहरों के बीच हाई स्पीड ट्रेन कारिडोर बनाने के लिए कहा था।

ट्रेन से 500 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके तत्कालीन जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने सितंबर, 2017 में अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन परियोजना की नींव रखी थी। ट्रेन से लगभग दो घंटे में 500 किमी से अधिक की दूरी तय करने की उम्मीद है।

320 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन
मोदी सरकार ने अपने रेल बजट पेश करते हुए साल 2014 में देश में बुलेट ट्रेन चलाने का एलान किया था। उस समय सरकार ने साल, 2023 में बुलेट ट्रेन पटरी पर दौड़ाने का लक्ष्य रखा था। बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी, इसकी अधिक्तम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। जापान के साथ मिलकर भारत मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है।

ट्रैक बिछाने के लिए हो चुका है करार
इस परियोजना के पूर्व प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री ने कहा था कि यह परियोजना 2027 में सूरत-बिलिमोरा के बीच 48 किलोमीटर के खंड को पूरा करने के लिए तैयार है। इसका पहला ट्रायल इससे एक साल पहले किया जाएगा। यह बुलेट ट्रेन ई5 सीरीज ट्रेन हिताची और कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित जापानी शिंकानसेन हाई-स्पीड ट्रेन का ही एक प्रकार है। यह ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ने में सक्षम है और 3.35 मीटर चौड़ी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना के सिविल और ट्रैक बिछाने से संबंधित सभी कार्यों के लिए करार किया जा चुका है।

इसलिए पड़ा प्रतिकूल प्रभाव
कोविड महामारी व महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण की धीमी रफ्तार से मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। परियोजना के लिए जरूरी कुल 1,396 हेक्टेयर भूमि में से अब तक, 1,035 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। अब तक 74 फीसद भूमि अधिग्रहण हुआ है, जिसमें से 96 प्रतिशत गुजरात में और 25 फीसद महाराष्ट्र में अधिग्रहित की गई है। केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली से परियोजना के लिए जरूरी भूमि में से 96 प्रतिशत का अधिग्रहण कर लिया गया है। संरेखण के 92 प्रतिशत (351 किलोमीटर में से 325 किलोमीटर) और पांच स्टेशनों के निर्माण के लिए सिविल कार्य के ठेके गुजरात और दादरा नगर हवेली में दिए गए हैं और क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जहां करीब 2000 लोग काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…