Categories

November 20, 2026

मैनपाट महोत्सव है विकास की गाथा, जो दिखाता है पहले से अब तक मैनपाट में कितना हुआ विकास : भगत

Spread the love

सीतापुर
मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा की मैनपाट महोत्सव सिर्फ नाच गाना देखने के लिए नही है बल्कि मैनपाट महोत्सव एक विकास की गाथा हैं जो यह दिखाता है कि पहले से अब तक मैनपाट में कितना विकास हुआ हैं। इसे देखने ना सिर्फ इस प्रदेश के लोग आते हैं बल्कि बाहर राज्यो से भी पर्यटक यहा मैनपाट महोत्सव में आते हैं और खुद कहते हैं कि मैनपाट लगातार विकास की सीढि?ां चढ़ते जा रहा है । हर साल लोग जब यहा आते हैं तब उन्हें हमेशा कुछ नया देखने को मिलता हैं।

खाद्य मंत्री भगत ने जिला प्रशाशन के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि वैसे तो मैनपाट महोत्सव में हर साल कुछ नया अंदाज ले कर आता है पर इस साल के दंगल प्रतियोगिता और तीरंदाजी प्रतियोगिता ने लोगो का दिल जीत लिया?। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर और प्रशासन की विशेष रूप से तारीफ की उन्होंने कहा कि इस प्रशाशन के अथक प्रयास से यह देखने को मिला है कि इस बार दर्शकों को उनके सीट पर ही चाय नास्ता पानी खाना मिल जा रहा हैं जो यकीनन काबिले तारीफ है। इस मौके पर मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट की सुंदरता का बखान भी अपने अनोखे नए कवि अंदाज में की मैनपाट दुल्हन सी लगती ,मानो ओड़ि चुनरधानी हो,उन्होंने मैनपाट में चल रहे तमाम विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। भगत ने लोक नृत्य में भाग लेने वाले तमाम कलाकरों को पुरस्कार दिया ? जिसमें प्रथम आने वाले दल को 21000 तथा द्वितीय को 10000 का पुरस्कार राशि दी गई । दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों के लिये भी पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…