Categories

November 21, 2026

भारत-बांग्लादेश के बीच 1 जून से दौड़ेगी ‘मिताली एक्सप्रेस

Spread the love

सिलीगुड़ी

भारत-बांग्लादेश के बीच "मिताली एक्सप्रेस"  सेवा 1 जून से शुरू होने वाली है. ये ट्रेन पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से बांग्लादेश के ढाका तक जाएगी. ये तीसरी भारत-बांग्लादेश ट्रेन सेवा होगी. ट्रेन नौ घंटे में न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका (ढाका छावनी स्टेशन) के बीच 513 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसमें चार एयर कंडिशन्ड केबिन डिब्बे और चार एयर कंडिशन्ड चेयर होंगे. ये डीजल लोकोमोटिव द्वारा संचालित होगी.

कूचबिहार और एनजेपी स्टेशन के दो दिवसीय दौरे के दौरान रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेन यात्रा के लिए सीमा शुल्क और आव्रजन सेवाएं लागू रहेंगी.  एएनआई से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के साथ, "मिताली एक्सप्रेस" पर्यटन को फलने-फूलने में मदद करेगी. मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में स्टेशन के आसपास सुविधा के लिए एक अस्पताल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कम बजट के होटल होंगे.

रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा कि 1 जून'22 से, मिताली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच चलेगी जिससे भारत और बांग्लादेश के बीच संपर्क बेहतर होगा. न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर इमिग्रेशन फैसिलिटेशन सेंटर का दौरा किया और मिताली एक्सप्रेस के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की.

मैत्री और बंधन एक्सप्रेस सेवा भी होंगी शुरू

कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ एहतियात के तौर पर मार्च 2020 में कोलकाता और बांग्लादेश के शहरों के बीच ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था, रेलवे बोर्ड ने ढाका से कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस बांग्लादेश रेलवे के रेक द्वारा और कोलकाता से कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे रेक के द्वारा 29 मई, 2022 को फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…