Categories

November 24, 2026

मंकी पॉक्स ने मचाया हड़कंप, अमेरिका में मिले 6 संदिग्ध केस; स्पेन में 14 पीड़ित

Spread the love

 वॉशिंगटन
 
दुनिया भर में कोरोना वायरस की लहर धीमी पड़ने से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, लेकिन इस बीच मंकी पॉक्स ने चिंताएं बढ़ा दी है। इस संक्रामक रोग के 6 मरीज अमेरिका में भी मिलने की बात सामने आई है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि उसकी और से 6 लोगों की निगरानी की जा रही है। इन्हें मंकी पॉक्स का संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने मंकी पॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति के साथ फ्लाइट में सफर किया था। इसी महीने की शुरुआत में ये लोग नाइजीरिया से ब्रिटेन गए थे। उस दौरान संक्रमित व्यक्ति इनके पास ही बैठा था।

यह बीमारी मनुष्यों में मिलना दुर्लभ ही होता है, लेकिन बीते कुछ वक्त में कई देशों में केस मिलने से हड़कंप मच गया है। इस साल अमेरिका में इसका पहला केस मैसाचुसेट्स के एक व्यक्ति में मिला था, जो कनाडा की यात्रा करके लौटा था। यह वायरस आम  तौर पर युवा पुरुषों की शिकार बनाता है। यह चूहों और बंदरों में ज्यादातर पाया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनके जरिए ही यह बीमारी मनुष्यों में ट्रांसफर हुई है। अमेरिका के अलावा कनाडा में भी इस वायरस के दो केस मिल चुके हैं। इसके अलावा 17 संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।
 
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी मंकी पॉक्स का एक केस मिलने की चर्चा हो रही है। फिलहाल 40 वर्षीय शख्स की जांच की गई है और टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वह कुछ वक्त पहले ही सिडनी लौटा था और मंकी पॉक्स के लक्षण मिलने के बाद उसकी जांच की गई है। वहीं फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पेरिस में एक संदिग्ध केस पाए जाने की बात कही है। इसका सबसे ज्यादा कहर तो स्पेन में देखने को मिल रहा है। यहां मंकी पॉक्स से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 14 हो गई है। संक्रमित पाए गए सभी लोग युवा पुरुष हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…