Categories

November 19, 2026

श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास से एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब

Spread the love

कोलंबो
इस महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शन के क्रम में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और पीएम के आधिकारिक आवास पर कब्जा जमा लिया था। पुलिस ने बताया कि, श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आवास से पुरानी और मूल्यवान प्राचीन वस्तुओं सहित 1,000 से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं। मूल्यवान कलाकृतियां गायब श्रीलंका में आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के विरोध में जनता सड़कों पर उतर गई थी।

प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर अपना कब्जा जमा लिया था। यहां तक कि राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर भी प्रदर्शनकारियों का ही कब्जा था। बाद में रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने सख्ती दिखाई और प्रदर्शनकारियों को सरकारी इमारतों से बाहर खदेड़ा। बाद में पता चला कि श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आवास से पुरानी और मूल्यवान प्राचीन वस्तुओं सहित 1,000 से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं।

 एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब जानकारी के मुताबिक,राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास से कई मूल्यवान वस्तुएं गायब हो गई हैं। कोलंबो पुलिस ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और टेंपल ट्री में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से विंटेज और प्राचीन मूल्य की वस्तुओं सहित एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं।

 पुलिस ने दी जानकारी बता दें कि, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए थे। इससे नाराज देश की जनता ने राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास पर कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को भी आग के हवाले कर दिया था। अब पता चला है कि कब्जे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक हजार से ज्यादा मूल्यवान कलाकृतियों पर हाथ साफ कर दिया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…