Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 150 साल बाद मुस्लिम परिवार के 9 सदस्यों ने की घर वापसी, फिर अपनाया हिंदू धर्म
Dharm Parivartan Muzaffarnagar Latest News: यूपी के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम परिवार के 9 सदस्यों ने धर्म परिवार्तन कर हिंदुत्व को अपना लिया है। परिवार के मुताबिक उनके पूर्वज ने दबाव में 150 साल पहले इस्लाम अपनाया था। इसकी जानकारी होने के बाद परिवार ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया।
हाइलाइट्स
- मुस्लिम परिवार ने मुजफ्फरनगर में किया धर्म परिवर्तन
- परिवार ने योग साधना आश्रम में अपनाया हिंदू धर्म
- आकिल ने बताया 150 साल पहले पूर्वज बने थे मुस्लिम
मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम में लगातार लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई जा रही है। यहां यशवीर जी महाराज ने करीब 225 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई है। इसमें अब सोमवार को सहारनपुर के 9 सदस्यों का मुस्लिम परिवार भी शामिल हो गया है। इसमें हिंदू रीति रिवाज से शुद्धिकरण के बाद मोहम्मद आदिल अब विवेक सैनी बन गए हैं। वहीं आलिया अब अनन्या, राबिया अब पल्लवी, नाजिया अब नीतू, वरीशा अब मनीषा, गुलिस्ता अब रवीना, सानिया अब निशा, आक़िल अब रोहित और रुकसाना अब बबीता बन गए हैं। इस परिवार के पूर्वज 150 साल पहले सैनी समाज से जुड़े थे। वहीं यशवीर महाराज ने बताया कि ये परिवार एक साल से उनके संपर्क में था, जिसके बाद सोमवार को सभी की इच्छा पर हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।
आकिल ने की धर्म परिवर्तन की अपील
वहीं धर्म परिवर्तन करने वाले रोहित सैनी (पहले आकिल) ने बताया कि उनके पूर्व 150 साल पहले हिंदू से मुस्लिम बन गए थे। लेकिन उन्होंने जानकारी होने के बाद हिंदू धर्म में वापसी का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने यह फैसला किसी दबाव में नहीं लिया। वहीं उन्होंने अपील की कि जो भी लोग ऐसे हैं, वह हिंदू धर्म में वापसी कर लें, तो अच्छा है।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
