Categories

November 20, 2026

my husband has bipolar personality disorder, मेरी कहानी: मेरे पति के रिश्तेदार ने मुझे उसके बारे में ऐसी बात बताई, जिसे मेरे ससुराल वालों ने मुझसे छिपाकर रखा था – my husband has bipolar personality disorder and my in-laws hide this

Spread the love

एक्सपर्ट का जवाब

एआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ रियलाइजेशन एंड एआईआर सेंटर ऑफ एनलाइटनमेंट के संस्थापक रवि कहते हैं कि आप एक ऐसे शादीशुदा रिश्ते में हैं, जहां आपके पति ने अपनी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति को छिपाकर आपको धोखा दिया है। इस मामले में आपके सास-ससुर भी शामिल हैं। जैसा कि आपने बताया कि यह बात आपको तब पता चली, जब आप अपने पहले बच्चे के साथ दो महीने की गर्भवती थीं, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था।

ऐसे में मैं आपसे यही कहूंगा कि इस स्थिति से बाहर निकलने का तलाक ही एकमात्र तरीका है। लेकिन तलाक आपके बच्चे के लिए बिल्कुल भी आसान समाधान नहीं है।

मेरी कहानी: मेरे सुंदर होने के बाद भी मेरे पति दूसरी औरतों को घूर-घूरकर देखते हैं, मुझे ये अच्छा नहीं लगता

अपने पति से करें खुलकर बात

जैसा कि आपने कहा कि आपका बच्चा अभी 2.5 साल का ही है। ऐसे में मैं यही कहूंगा कि आप इस रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश न करें। आप अपने पति के साथ अपनी चिंताओं के बारे में बात कर सकती हैं। आप उन्हें बता सकती हैं कि उनकी वजह से आप और आपके बच्चे को क्या कुछ सहना पड़ रहा है।

यही नहीं, एक-दूसरे से खुलकर बात करने के बाद ही आप दोनों एक सही समाधान निकाल सकते हैं। आप चाहें तो अपने पति की स्थिति को हल करने के लिए पेशेवर मदद भी ले सकती हैं। इस शादी को अपना सर्वश्रेष्ठ दें। इसे सफल बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करें।

मेरी कहानी: मुझे अपनी पत्नी की वजह से उधार लेना पड़ रहा है, ऐसा ही चलता रहा तो मैं दिवालिया हो जाऊंगा

अपने पति का साथ दें

आपकी सभी बातों को सुनने के बाद मैं यही कहना चाहता हूं कि दुख की बात है कि मानसिक बीमारी को अभी भी हमारे समाज में वर्जित माना जाता है। यही नहीं, ज्यादातर समय इस बीमारी को अनदेखा कर दिया जाता है। आपने बिल्कुल सही कहा है कि पार्टनर के बारे में तथ्यों को छिपाना शादीशुदा रिश्ते को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

इतना ही नहीं, कई बार रोगी स्वयं भी यह नहीं मानता है कि उन्हें कोई मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। आपके पति के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में मैं आपको यही सलाह दूंगा कि आप अपने पति का धैर्य से साथ दें। उनसे हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेने को कहें। उनके अकेले छोड़ना घातक हो सकता है।

मेरी कहानी: शादी के 7 महीनों में ही मेरी पत्नी ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया, समझ नहीं आ रहा मैंने क्या पाप कर दिया

अगर आपकी भी रिश्तों से जुड़ी कोई कहानी है, जिसे आप सबके साथ साझा करना चाहते हैं तो उसे nbtlifestyle@timesinternet.in पर भेज सकते हैं। आपका नाम गुप्त ही रखा जाएगा। कन्टेंट साभार TOI, अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…