Categories

November 21, 2026

नवाज शरीफ की PML-N PTI चीफ इमरान खान को उनकी ही तरह गुगली फेंक कर क्‍लीन बोल्‍ड करने की तैयारी में

Spread the love

इस्‍लामाबाद
पाकिस्‍तान में इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पीएम पद से हटाए जाने के बाद शहबाज सरकार लगातार उन पर अपना शिकंजा कड़ा करने की तैयारी में लगी है। इसी कोशिश के तहत पहले इमरान खान 13 अगस्‍त को होने वाली उनकी रैली के लिए सरकार की तरफ से अल्‍टीमेटम दिया गया है। वहीं आयोग ने उनसे पार्टी को मिलने वाली गलत फंडिंग के लिए जवाब तलब किया है। अब शहबाज सरकार उनपर आजीवन प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। पीएमएल-एन के नेता और शहबाज शरीफ की सरकार में गृहमंत्री राणा सनाउल्‍लाह ने कहा है कि तोशेखाने में हुई धोखाधड़ी पर उन्‍हें आजीवन प्रतिबंध लगना लगभग तय है।

राणा का कहना है कि इमरान खान से इस बारे में जवाब मांगा गया है। यदि उन्‍होंने इस बारे में सही जवाब नहीं दिया तो उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। बत दें कि शहबाज सरकार का आरोप है कि इमरान खान ने तोशेखाने को मिले तोहफों को बेचकर पार्टी के लिए फंड जुटाया। राणा ने आरोप लगाया है कि इसके जरिए इमरान खान ने करोड़ों रुपये जुटाए हैं। उनके द्वारा लिए गए गलत तरीके से फंड और दूसरी गैर कानूनी चीजों के लिए उन पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है। पीएमएल-एन को इस बात की पूरी उम्‍मीद है कि देश का चुनाव आयोग आने वाले दिनों में इमरान खान पर और कड़ा शिकंजा कसेगा। वहीं इमरान खान पाकिस्‍तान चुनाव

आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलेन को तैयार हैं।
बता दें कि नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया था। राणा ने नवाज का जिक्र करते हुए कहा कि यदि नवाज शरीफ को गलत तरीके से आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो इमरान खान पर उनके गलत कामों के लिए प्रतिबंध क्‍यों नहीं लगाया जा सकता है। नवाज शरीफ के समय में यही कहा गया था कि उन्‍होंने जुटाई रकम का हवाला दिया गया था तो अब इमरान खान को भी अब करोड़ों रुपये का हिसाब देना है। आपको बता दें कि पिछले सप्‍ताह ही पीएमएल-एन ने पाकिस्‍तान चुनाव आयोग से इमरान खान पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…