Categories

November 21, 2026

Nayanthara Surrogacy: नयनतारा-विग्नेश शिवन ने 6 साल पहले ही कर ली थी शादी, सरोगेसी पर जांच बैठी तो किया खुलासा

Spread the love

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा ने कुछ दिन पहले एक गुड न्यूज दी थी कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। हालांकि इस खुशी पर मानो जैसे कि ग्रहण लग गया। शादी के चार महीने बाद एक्ट्रेस और विग्नेश को पेरेंट्स बनना भारी पड़ा। क्योंकि इन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया था। जो कि जनवरी, 2022 से ही भारत में बैन हो चुकी है। जब सरकार की तरफ से इस पर जांच बिठाई गई तो कपल ने दूध-का-दूध और पानी-का-पानी कर दिया।

स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan) ने तमिलनाडु हेल्थ डिपार्टमेंट को एक एफिडेविट सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी शादी 6 साल पहले ही रजिस्टर्ड हो चुकी थी। यह बात तब सामने आई जब तमिलनाडु हेल्थ मिनिस्टर मा सुब्रमण्यम ने सरोगेसी कानून का उल्लंघन करने के लिए कपल पर जांच बिठाने की बात कही।

नयनतारा

नयनतारा-विग्नेश की शादी 6 साल पहले हुई
मौजूदा कायदे-कानून के हिसाब से कपल तभी सरोगेसी का सहारा ले सकते हैं, जब पांच साल तक उन्हें कोई भी बेबी न हुआ है। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने जांच की बात होने के बाद शादी के रजिस्ट्रेशन के कागज के साथ-साथ एफिडेविट भी जमा किया है, जिससे ये साफ है कि उनकी शादी 6 साल पहले हो गई थी।

नयनतारा

नयनतारा के बेटों को जन्म किसने दिया, पता चल गया
फिलहाल हेल्थ डायरेक्टर द्वारा बनाई गई टीम इस मामले की जांच कर रही है। जहां बच्चा हुआ है, उस चेन्नई वाले अस्पताल का भी पता चल गया है। साथ ही दुबई में रहने वाली मलयाली महिला ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है, इसका भी खुलासा हो गया है।

नयनतारा

विग्नेश शिवन ने शेयर की थी बच्चों की तस्वीर
बता दें कि 9 अक्टूबर को विग्नेश शिवन ने ट्विटर पर बच्चे कई कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें उन्होंने फैन्स को खुशखबरी दी थी कि उन्हें जुड़वा बेटे हुए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था- नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं। हमारी सभी दुआएं और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, इन दो जुड़वा बेटों के रूप में मिला है। अब आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। उईर और उलगम। जिंदगी और भी खूबसूरत लग रही है।’


नयनतारा के जुड़वा बेटों के नाम का मतलब
इनके बेटों के नाम Uyir और Ulagam है, जो कि तमिल के शब्द हैं। यूइर का मतलब लाइफ है वहीं उलगम का मतलब वर्ल्ड यानी दुनिया है। बेटों के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने इनको बधाइयां दी थीं। सब खुश थे लेकिन जांच वाली बात से सभी परेशान हो गए थे। हालांकि अब एफिडेविट देने से शायद बात सम्भल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…