Categories

November 20, 2026

कोरोना का नया वेरिएंट इजरायल में पाया गया, जानें कितना खतरनाक और क्या हैं लक्षण?

Spread the love

येरुशलम
दुनियाभर में ओमिक्रोन के मामले कम हो गए हैं लेकिन इसी बीच इजरायल ने दावा किया है कि एक नए वेरिएंट से लोग संक्रमति हो रहे हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा कि दूसरे देश से इजरायल पहुंचे दो यात्री नए वेरिएंट से संक्रमति पाए गए। हालांकि WHO ने अब तक इसपर कोई बात नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया स्ट्रेन ओमिक्रोन के दो सब वेरिएंट का मिलाजुला रूप है। यह बीए 1 और बीए 2 से मिलकर बना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दुनियाभर में यह नया वेरिएंट अभी वैज्ञानिकों के लिए अनजान है।

क्या हैं इस नए वेरिएंट से संक्रमण के लक्षण
इस वेरिएंट से संक्रमित होने पर लोगों को हल्का बुखार आता है। इसके अलावा सिरदर्द होता है। इस वेरिएंट से संक्रित होने पर कीसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है।  इस वेरिएंट का अब तक कोई नाम नहीं दिया गया है। इस वेरिएंट के लक्षण में मांस पेशियों में ऐंठन भी शामिल है।

कहां से आया वेरिएंट
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है कि इस वेरिएंट की उत्पत्ति कहां से हुई है। हालांकि इसकी उत्पत्ति इजरायल से भी हो सकती है। हो सकता है कि विमान में बैठे अन्य यात्री भी संक्रमित हों। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इस वेरिएंट के बारे में अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे चिंता की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…