Categories

November 22, 2026

Noel Tata’s three children Leah Tata, Maya Tata and Neville Tata inducted into the board of Tata Medical Center Trust, the number of trustees doubled

Spread the love

नई दिल्ली: नोएल टाटा के बच्चों लिआह, नेविल और माया को टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट (Tata Medical Centre Trust’s Board) के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। ये टाटा ट्रस्ट्स से संबद्ध है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टाटा मेडिकल सेंटर बोर्ड में इन तीनों को शामिल करने के टाटा ट्रस्ट के फैसले से उन्हें चेयरमैन रतन टाटा की निगरानी में बड़ी भूमिकाओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। ये सभी नियुक्तियां 31 अक्टूबर से प्रभावी हो गई हैं। रतन टाटा, विजय सिंह और मेहली मिस्त्री पहले से ही टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में थे। ये ट्रस्ट कोलकाता में एक कैंसर अस्पताल चलाता है। टाटा ट्रस्ट्स के भीतर उन्हें एक छोटे ट्रस्ट में शामिल करना भी तीनों को अपने तरीके से काम करने के तरीके के रूप में देखा जाता है। उनकी नियुक्ति से टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में ट्रस्टियों की संख्या दोगुनी हो गई है।

ट्रस्ट साल 2011 से चला रहा है अस्पताल
टाटा मेडिकल सेंटर एक परोपकारी पहल है जिसका उद्देश्य पूर्व और पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के कैंसर रोगियों की मदद करना है। इसने साल 2011 में परिचालन शुरू किया था। इसमें 431 बिस्तरों वाला अस्पताल चलाता है। अस्पताल कोलकाता में स्थापित किया गया था क्योंकि पूर्व और उत्तर पूर्व के कैंसर रोगियों को इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ता था। नोएल 63 वर्ष की आयु में सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हुए थे।

मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां बड़े पैमाने पर करने जा रही कैंपस हायरिंग! इस तरह आपको भी मिल सकती है जॉब, देखें डिटेल
जानिए क्या करते हैं तीनों बच्चे
नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी लिआ टाटा ने मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग की पढ़ाई की है। वह इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में डेवलेपमेंट मैनेजर हैं। जबकि उनकी छोटी बहन माया टाटा ब्रिटेन में बेयस बिजनस स्कूल और युनिवर्सिटी ऑफ वारविक की पूर्व छात्रा रही हैं। टाटा कैपिटल में एक कार्यकाल के बाद वह टाटा डिजिटल के साथ काम कर रही हैं। बेयस बिजनस स्कूल से पढ़े नेविल रिटेलर ट्रेंट लिमिटेड से जुड़े हैं, जिसकी स्थापना उनकी दादी सिमोन ने की थी।

पीएम मोदी ने किया टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट का शिलान्यास, अब गुजरात में बनेंगे C-295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट
इस भूमिका में कर रहे हैं काम
तीनों मध्यम प्रबंधन भूमिकाओं में काम कर रहे हैं क्योंकि परिवार के बुजुर्गों को लगा कि उन्हें आगे बढ़ने की जरूरत है। रिटेल चेन ट्रेंट एंड वोल्टास लिमिटेड के अध्यक्ष नोएल टाटा ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके बच्चों के पास समूह में विभिन्न फर्मों में शामिल होने का विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…