Categories

November 19, 2026

अब श्रीलंका की पुरानी संसद पर भी प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा

Spread the love

कोलंबो

श्रीलंका में आर्थिक समस्या से शुरू हुआ राजनीतिक संकट लगाता नए मोड़ ले रहा है। श्रीलंका की सड़कों पर लगातार प्रदर्शनकारी नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति भवन पर कब्जे के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने अब पुराने संसद भवन पर भी कब्जा कर लिया है। यही नहीं देश की इन इमारतों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है। इन भवनों के देखने के लिए बाहर लंबी-लंबी कतारें भी लग गई हैं। वहीं राष्ट्रपति भवन से लेकर पुराने संसद भवन तक लोग अंदर घुसकर इसके वीडियो भी बना रहे हैं। महीनों से आर्थिक संकट से जुझ रहे लोगों का भी सब्र टूट गया और गुस्साए प्रदर्शनकारियों लगातार सरकारी इमारतों पर कब्जा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने पुराने संसद भवन पर कब्जा कर लिया है। दरअसल ये इमारत राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

हजारों की तादाद में लोग इस इमारत तक पहुंच रहे हैं और आर्थिक संकट का विरोध कर रहे लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं। इनमें देश के जानी मानी हस्तियां भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…