Nude Photoshoot For Skin Cancer : Naked Photoshoot On Australian Beach By Spencer Tunick To Spread Awareness Of Skin Cancer

सीएनएन की एक खबर के अनुसार, फोटोशूट में हिस्सा लेने वाली रॉबिन लिंडनर ने कहा कि वह इसमें हिस्सा लेने को लेकर नर्वस थीं। उन्होंने कहा कि मैं पिछली रात डरी हुई थी। लेकिन यह बहुत अच्छा था, सब लोग बहुत अच्छे थे और यह वास्तव में बेहद मजेदार था। यह ट्यूनिक का ऑस्ट्रेलिया में चौथा प्रोजेक्ट है जो 2010 में यहां काम कर रहे हैं। तब उन्होंने सिडनी के मशहूर ओपेरा हाउस में करीब 5500 लोगों को इकट्ठा किया था।
दुनियाभर में खींच चुके हैं 100 तस्वीरें
ट्यूनिट की स्किन चेक्स चैंपियंस चैरिटी के साथ पार्टनरशिप है, जो मुफ्त एजुकेश्नल स्किन चेक्स क्लिनिक चलाती है। एक बयान में ट्यूनिक ने कहा कि स्किन चेक्स को लेकर जागरुकता फैलाने वाले एक आर्ट मिशन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात थी। ट्यूनिक दुनियाभर में पब्लिक प्लेस पर करीब 100 लार्ज-स्केल न्यूड फोटो खींच चुके हैं। म्यूनिख से मैक्सिको सिटी तक उनके न्यूड फोटोशूट में 18,000 लोग हिस्सा ले चुके हैं।
आसान नहीं होते ट्यूनिक के फोटोशूट
बड़े पैमाने पर लोगों की न्यूड फोटो खींचना आसान नहीं होता। जब एक जगह पर इकट्ठा होकर हजारों लोग अपने कपड़े उतारते हैं तो शहर के अधिकारी उसमें दखल देते हैं। इसकी वजह से कई मौकों पर ट्यूनिक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 2018 में एक ऑस्ट्रेलियाई सुपरमार्केट चेन ने ट्यूनिक को अपने एक मेलबर्न स्टोर की पार्किंग में शूट करने से प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि बाद में इस फैसले को वापस ले लिया गया।
