Categories

November 20, 2026

NZ vs IND Live Streaming: न सोनी, न हॉटस्टार… तो कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग, अब यहां फ्री में दिखेगा मैच

Spread the love

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत 25 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट और केएल राहुल जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में ओपनर बल्लेबाज शिखर वनडे में टीम की अगुवाई करेंगे। वनडे से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज भी खेली गई थी लेकिन बारिश के कारण सिर्फ एक ही मैच पूरा हो सका था और टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम किया था। हालांकि अब फॉर्मेट बदल गया है ऐसे में भारत के सामने चुनौती भी नई होगी।

आखिरी बार भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में वनडे सीरीज खेलने न्यूजीलैंड गई थी। उस दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और मेजबान ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया था। ऐसे में अब भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह अपने पिछले हार का बदला अब चुकता करें। इसके अलावा माना जा रहा है कि टीम इंडिया इस सीरीज से ही अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत भी करेगी। आईसीसी के इस मेगा इवेंट में अब सिर्फ 11 महीने का ही समय बचा है। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव एक्शन।

कब कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कब खेला जाएगा पहला वनडे मैच?

दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कहां खेला जाएगा पहला वनडे मैच?

वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कब शुरू होगा पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच सुबह 7 बजे शुरू होगा जबकि टॉस का समय सुबह 6 बजकर 30 मिनट का है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच का कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?

सीरीज के पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कहां होगा पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजॉन प्राइम पर देखी जा सकती है।

Rishabh Pant: वह टीम पर बोझ बन रहा है… पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ऋषभ पंत को टीम से बाहर करने को कहा
PAK vs ENG: 18 साल के रेहान में ब्रेंडन मैकुलम ने ऐसा क्या देख लिया… अब खतरे में 71 साल पुराना रिकॉर्ड
IND vs NZ, 1st ODI: अब नहीं चलेगा कोई बहाना… वनडे सीरीज से शुरू हो रही है भारत के लिए विश्व कप की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…