Categories

November 21, 2026

सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर, न्यूजीलैंड को लगा झटका

Spread the love

हैमिल्टन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्क चैपमैन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह टिम सीफटर् को टीम में शामिल किया गया है।

चैपमैन ने नेपियर में सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक बनाकर अपनी टीम को 73 रनो से जीत दिलाई थी। लेकिन क्षेत्ररक्षरण के दौरान चैपमैन ने मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की और बाद किये स्कैन में प्रभावित क्षेत्र में ग्रेड वन टियर का पता चला। चैपमैन अपने स्वास्थलाभ की शुरुआत करने के लिए ऑकलैंड लौटेंगे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि माकर् शनिवार को माउंट माउंगानुई में सीरीज के तीसरे मैच के लिए समय पर वापस लौट आएंगे।

स्टीड ने कहा, ‘नेपियर में पहले एकदिवसीय में एक बहुत ही खास पारी खेलने के बाद यह माकर् के लिए निश्चित रूप से निराशाजनक खबर है। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट मामूली है, इसलिए हमें उम्मीद है कि मार्क अपना पुनर्वास पूरा कर पाएंगे और माउंट में गर्मियों के अंतिम मैच के लिए उपलब्ध होंगे।' उन्होंने कहा, ‘इस टीम में कई नए चेहरे होने के कारण अनुभव वाले टिम को मौका मिलना शानदार है। एक बेहतरीन टी-20 सीरीज के बाद वह अच्छी फॉर्म में हैं और कल होने वाले अहम मैच से पहले वह शीर्ष क्रम में एक और मजबूत बल्लेबाजी विकल्प प्रदान करते हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…