Categories

November 23, 2026

अफ्रीकी देश में महंगाई से हाहाकार, कैश के लिए उंगलियां बेच रहे लोग?

Spread the love

नई दिल्ली
 
भारत समेत दुनियाभर में महंगाई की वजह से हालात बिगड़ते दिख रहे हैं। अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे के हालात ये हैं कि यहां लोगों को अपने परिवारों के लिए खाने का इंतजाम करने में भी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद से जिम्बाब्वे की मुद्रास्फीति बढ़कर 130 प्रतिशत से अधिक हो गई है। देश में महंगाई का यह ऐतिहासिक स्तर है।

उंगलियां बेचने की उड़ी अफवाह: इस बीच, देश में इंटरनेट पर यह अफवाह फैल गई कि जिम्बाब्वे में कैश के लिए लोग अपने पैर की उंगलियों को बेच रहे हैं। यह झूठी रिपोर्ट इतनी फैल गई कि देश के सूचना मंत्रालय के मंत्री काइंडनेस पारादजा ने जांच के आदेश दिए। जांच के बाद इस अफवाह को खारिज कर दिया गया है। जिम्बाब्वे की सरकारी मीडिया के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने यह अफवाह फैलाने के आरोप में एक रेहड़ी-पटरी वाले को गिरफ्तार किया है।

हालांकि, यह बात सच है कि जिम्बाब्वे के लोगों के लिए बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन होता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद से जिम्बाब्वे की मुद्रास्फीति दर 66 प्रतिशत से बढ़कर 130 प्रतिशत से अधिक हो गई है। पाकिस्तान का हाल बेहाल: वहीं, आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में भी हालात ठीक नहीं हैं। सरकारी खजाना भरने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने अमीरों पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि वह नई कार ना खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…