Categories

November 19, 2026

Pakistan On Fifa World Cup Qatar : Fifa World Cup 2022 News Pakistan Sends Thousands Of Troops To Qatar In Security Of Football Tournaments And Teams

Spread the love

दोहा : कतर इस बार फीफा वर्ल्डकप 2022 की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट की सिक्योरिटी में उसे पाकिस्तान की मदद मिल रही है। वर्ल्ड कप की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपने 4500 सैनिकों को कतर भेजा है। कतर ने कई देशों से सुरक्षा बलों की मदद मांगी थी जिनमें फ्रांस, जॉर्डन, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने के लिए अनुमानित 12 लाख फैंस कतर पहुंच सकते हैं जिनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कतर ने देशों से यह मांग की है। फीफा वर्ल्डकप की शुरुआत 20 नवंबर से हो रही है।

पाकिस्तान अकेला ऐसा देश है जिसने अपने पैदल सैनिकों को दोहा भेजा है। हाल के हफ्तों में 4500 पाकिस्तानी पैदल सैनिक कतर पहुंचे हैं। द टेलीग्राफ से बात करते हुए एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि सैनिकों को आयोजन स्थल के भीतर और बाहर कतर अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। होटलों में भी फुटबॉल टीमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र सैनिकों की होगी।

कंधे-घुटने ढके हों, कम कपड़ों में आए तो होगी जेल… फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर के रूढ़िवादी नियम
फीफा ने दी पाकिस्तानी सैनिकों को ट्रेनिंग
यह पहला मौका है जब पाकिस्तानी सैनिकों को विदेश में किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा में तैनात किया गया है। कतर की ओर से 2 बिलियन डॉलर के एक निवेश के बाद अगस्त में पाकिस्तान ने ऐलान किया था कि वह वर्ल्ड कप की सुरक्षा में अपने सैनिकों को कतर भेजेगा। फीफा की एक सिक्योरिटी टीम ने कतर जाने से पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ट्रेनिंग दी थी। फीफा टीम ने सैनिकों को स्टेडियम से एग्जिट और एंट्री, फुटबॉल टीमों की सुरक्षा और टूर्नामेंट के दूसरे सुरक्षा पहलुओं के बारे में जानकारी मुहैया कराई है।

कतर के पास छोटी सेना
साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी हासिल करने के बाद कतर ने 2014 में अनिवार्य सैन्य सेवा की शुरुआती की थी। इसके तहत 18 से 35 साल के पुरुषों को सेना में चार महीने सेवा देने के लिए कहा गया था। सितंबर में कतर ने अपने सैकड़ों नागरिकों को अनिवार्य सैन्य सेवा और सिक्योरिटी चेकपॉइंट्स संचालित करने के लिए विदेशों से वापस बुलाया। कतर की सेना और पुलिसबलों की संख्या काफी कम है जिस वजह से उसे सुरक्षा के लिए दूसरे देशों से मदद मांगनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…