Parliament Winter Session 2022: चुनाव प्रचार से तो दूर रहे राहुल गांधी, संसद सत्र में भी शामिल होंगे या नहीं? – rahul unlikely to attend winter session of parliament due to ‘bharat jodo yatra’
रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल एवं जितेंद्र चव्हाण और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के आदित्य ठाकरे के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने से स्पष्ट हो गया है कि ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) एकजुट है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा अपना आधा पड़ाव पूरा कर चुकी है और 20 नवंबर तक महाराष्ट्र में हैं।
रमेश ने कहा, ‘यात्रा 22 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।’ उनके अनुसार, ओडिशा और असम में प्रदेश स्तर पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है। इसके बाद 19 नवंबर को त्रिपुरा और 28 दिसंबर में पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सिलिगुड़ी तक ऐसी यात्रा निकाली जाएगी। रमेश ने कहा कि बिहार में बांका से बोधगया तक ‘भारत जोड़ो यात्रा-बिहार’ निकाली जाएगी, हालांकि इसकी तिथि अभी तय नहीं है।
