Categories

November 23, 2026

पाकिस्तान में 233 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, एक दिन में 24 रुपये बढ़े दाम

Spread the love

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये पहुंच गई है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में एक दिन में प्रति लीटर पेट्रोल पर 24 रुपये बढ़ाए गए हैं। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमत में 24 रुपये प्रति लीटर की और वृद्धि करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी बढ़ोत्तरी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नई कीमतें आज आधी रात (15 जून) से लागू होंगी।

अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 24.03 रुपये और बढ़कर 233.89 रुपये हो प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं डीजल की कीमत में 16.31 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद 263.31 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इस बीच, मिट्टी के तेल की नई कीमत 29.49 रुपये की वृद्धि के बाद 211.43 रुपये होगी और लाइट डीजल की कीमत 29.16 रुपये की वृद्धि के बाद 207.47 रुपये होगी। वित्त मंत्री इस्माइल ने कहा कि सरकार के पास अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर पाकिस्तान में उपभोक्ताओं पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

इसी के साथ पाकिस्तान सरकार ने पिछले 20 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 84 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में एक और बढ़ोतरी के कारणों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 120 डॉलर प्रति लीटर थी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमारा देश अभी भी पेट्रोल में 24.03 रुपये, डीजल में 59.16 रुपये, मिट्टी के तेल में 29.49 रुपये और लाइट डीजल तेल में 29.16 रुपये का नुकसान झेल रहा है।" उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल सब्सिडी पर 120 अरब रुपये खर्च कर रही है। मंत्री ने कहा, "मैं 30 साल से देश के हालात देख रहा हूं, लेकिन महंगाई के लिहाज से ऐसी स्थिति मैंने कभी नहीं देखी।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…