Categories

November 20, 2026

पीएम ने आज बुलाया सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों को, बैठक में शामिल होंगे उइके व बघेल

Spread the love

रायपुर
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार की शाम को 4.30 बजे देश के सभी राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों को बुलाया भेजा हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। यह बैठक राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सात अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुर्मु से मुख्यमंत्री की यह पहली मुलाकात होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल 22 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मध्य क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल भी जाएंगे। मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद बघेल पहली बार भोपाल जाएंगे। मध्य क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले वर्ष 2019 में यह बैठक रायपुर में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…