Categories

November 21, 2026

पुलिस ने नक्सली साजिश को विफल किया

Spread the love

जगदलपुर

नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाते इससे पूर्व ही पुलिस की सर्तकता के चलते यह साजिश विफल हो गई। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री जप्त की है । प्राप्त समाचारों के अनुसार बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माड़ पखांजूर के जंगलों सर्चिंग के लिये निकले पुलिस दस्ते ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये बिछाये गये बारूदी सुरंग को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से 5 नग आईईडी बरामद किये हैं। मौके पर डीआरजी और बीडीएस  की टीम पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को जांच के दौरान करीब 25 किलो वजन का आईईडी बरामद हुआ है। जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस की नक्सलियों के साथ इसी स्थान पर मुठभेड़ हुई थी जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था। उसी समय से पुलिस इस इलाके में लगातार सर्चिंग कर रही है बड़ी संख्या यहां नक्सलियों का जमावड़ा हो सकता है इस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल काफी चौकस है ।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…