Categories

November 20, 2026

शहबाज शरीफ के लिए पैतृक गांव में ‘चढ़दी कलां’ के लिए हुई प्रार्थना

Spread the love

जाती उमरा
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे शहबाज शरीफ के लिए दुआएं की जा रही हैं। उनके पैतृक गांव जाती उमरा में ग्रामीणों ने रविवार को स्थानीय गुरुद्वारा में 'चढ़दी कलां' के लिए पूजा की। रविवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद इमरान खान को सत्ता गंवानी पड़ी थी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि शरीफ मुल्क के अगले वजीर-ए-आजम बन सकते हैं। आजादी से पहले शरीफ का परिवार यहां से चला गया था, लेकिन वे हमेशा स्थानीय लोगों के संपर्क में रहे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शरीफ परिवार ने यहां लोगों को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने में भी मदद की है। साथ ही उन्होंने गांव के कई लोगों को दुबई स्थित अपनी फैक्ट्री में काम पर रखा है। पाकिस्तान में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज के नामांकन दस्तावेज स्वीकार कर लिए गए हैं।

डॉक्टर दिलबाग सिंह बताते हैं कि ग्रामीण गुरुद्वारा कालगिदार साहिब पर जुटे और उनकी चढ़दी कलां के लिए प्रार्थना की। खास बात है कि गुरुद्वारा जिस जमीन पर बना हुआ है वह कभी शरीफ परिवार की थी। सिंह के पिता दिवंगत मस्सा सिंह, शहबाज के पिता मियां मोहम्मद शरीफ के दोस्त थे। शहबाज पाकिस्तान के तीन बार के पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं।  पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। यह घटनाक्रम इमरान खान को शनिवार देर रात अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ है, जो देश के इतिहास में सदन का विश्वास खोने के बाद सत्ता गंवाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…