Categories

November 19, 2026

राष्ट्रपति जेलेंस्की की जैकेट एक लाख डॉलर में बिकी, युद्धग्रस्त देश के लिए जुटा रहे चंदा

Spread the love

लंदन
करीब ढाई माह से रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन के लिए चंदा जुटाया जा रहा है। इसी सिलसिले में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की जैकेट की लंदन में नीलामी की गई। उनके हस्ताक्षर युक्त यह ऊनी जैकेट गत गुरुवार को 90 हजार पाउंड या 1,11,000 लाख डॉलर (8,54,9,285 रुपये) में बिकी।

24 फरवरी को जब रूस ने यूक्रेन पर धावा बोला था, तब जंग के आरंभिक दिनों में जेलेंस्की यही जैकेट पहनकर राजधानी कीव की गलियों में घूमते नजर आए थे। यूक्रेन के लंदन स्थित दूतावास ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि जब जंग छिड़ी थी, तब दुनिया को भरोसा नहीं था कि यूक्रेन तीन दिन से ज्यादा जंग झेल सकेगा, लेकिन उसने लंबे समय तक मैदान संभाल रखा है। तब पूरी दुनिया एक साधारण जैकेट पहनकर कीव में घूमत हुए जेलेंस्की को देखा था और आज वहीं नायाब वस्तु यहां नीलामी के लिए प्रदर्शित की गई है।

यूक्रेन के लंदन दूतावास के अनुसार, 'बहादुर यूक्रेन' नाम से यह चंदा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यूक्रेन की बहादुरी की कहानियां बताई जा रही हैं। इनके माध्यम से जंग से तबाह हो चुके देश के लिए चंदा जुटाया जा रहा है।
इस चंदा उगाही अभियान में यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की द्वारा दान किए गए खिलौने और लंदन में टेट मॉडर्न आर्ट गैलरी में दिवंगत फोटोग्राफर मैक्स लेविन की तस्वीरें भी नीलाम की गईं। अभियान के तह यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई गई। इस राशि का उपयोग पश्चिमी यूक्रेन के विशेष बाल अस्पताल में उपकरणों की पुन: व्यवस्था करने में खासतौर से किया जाएगा।

चंदा अभियान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी  शामिल हुए। इस दौरान जेलेंस्की को आधुनिक समय के बेमिसाल नेताओं में से एक बताते हुए उनकी प्रशंसा की गई। जॉनसन ने यूक्रेन के लिए ब्रिटेन के समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…