Categories

November 19, 2026

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Spread the love

भोपाल

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शुक्रवार को प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिए। प्रदेश के 16 शहरों में 5 मार्च से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा रोज दो शिफ्ट में होगी। खास बात यह है कि 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे। अभी यह तय नहीं है कि परीक्षा कितने पदों के लिए हो रही है। चयन बोर्ड के पीआरओ जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि सुबह से वेबसाइट खुलने में परेशानी होने की शिकायतें भी आने लगीं।

रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन जरूरी

इस परीक्षा की प्रक्रिया 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी थी। परीक्षा के लिए कैलेंडर भी जारी नहीं किया है। परीक्षा कब तक चलेगी यह भी स्पष्ट नहीं किया।इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है। इसके अलावा परीक्षा हॉल में प्रवेश के बाद कैंडिडेट्स परीक्षा खत्म होने पर ही बाहर निकल सकेगा। परीक्षा केंद्र पर कैंडिडेट्स को मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र को साथ लाना जरूरी होगा।

यहां केंद्र बनाए गए

परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा व बालाघाट में होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…