Prithviraj Sukumaran First Look From Salaar Release on his birthday

Prithviraj Sukumaran के किरदार के बारे में निर्देशक प्रशांत नील ने कहा, “पृथ्वीराज जैसे सुपरस्टार का फिल्म में होना एक बहुत खुशी की बात है। हमारे पास इससे बेहतर वरदराज मन्नार नहीं हो सकता था। जिस तरह से उन्होंने फिल्म में इतना बड़ा किरदार निभाया है, वह उनके शानदार किरदार को सही ठहराता है। फिल्म में पृथ्वीराज और प्रभास जैसे दो बड़े अभिनेताओं को एक साथ निर्देशित करना एक अद्भुत अनुभव था।”
सालार के बारे में
सालार में पेन इंडिया स्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी। सालार को लेकर फैंस उत्सुक हैं क्योंकि इसमें बाहुबली की ताकत प्रभास और केजीएफ की जान प्रशांत नील का संयोजन जो है। होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी।
पृथ्वीराज सुकुमारन का हैप्पी बर्थडे
पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran Birthday) का जन्म 16 अक्टूबर 1982 में तिरुवंथपुरम में हुआ। वह मशहूर एक्टर सुकुमारन और मल्लिका सुकुमारन के बेटे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु और फिर केरल से की। फिर वह ऑस्ट्रेलिया कॉलेज करने चले गए। जब वह भारत लौटे तो उन्होंने भी पैरेंट्स की तरह एक्टिंग में हाथ अजमाया। आज के समय में वह मलयालम सिनेमा के चमकते स्टार हैं।
