Categories

November 20, 2026

पारिस्थितिकी और वन्य जीवों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: राज्यपाल

Spread the love

 

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सायं परिवार सहित झालाना वन क्षेत्र का भ्रमण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां शिकार होदी पर बघेरे ’बहादुर’ की अठखेलियां देखी और झालाना जंगल के नजारे देखकर इसकी तारीफ की। इससे पहले प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती श्रेया गुहा, प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक श्री दीप नारायण पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।  राज्यपाल को वन विभाग के अधिकारियों ने झालाना सफारी और इस वन क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल श्री मिश्र ने यहां आने वाले पर्यटकों से आह्वान किया कि बघेरों सहित वन्य प्राणियों के प्राकृतिक पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्यपाल को वन विभाग की ओर से लेपर्ड का छायाचित्र भी भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…