Categories

July 20, 2026

PUC सर्ट‍िफ‍िकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सरकार लागू करेगी नई व्‍यवस्‍था…

Spread the love

दिल्ली-एनसीआर (NCR) की जहरीली और प्रदूषित हवा से कड़े मुकाबले के लिए सरकार ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पुराने और अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाने, उद्योगों की ऑनलाइन निगरानी करने, सड़कों की मशीनों से सफाई और कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा फैसला लेते हुए आगामी 1 अक्टूबर से एनसीआर के सभी 1,041 पेट्रोल पंपों पर ‘नो प्रदूषण प्रमाणपत्र, नो फ्यूल’ (No PUC, No Fuel) व्यवस्था को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता सुधार से संबंधित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इस वर्ष एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को 30 से 35 प्रतिशत तक कम करने का बड़ा लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी प्रमुख गतिविधियों की डिजिटल मानिटरिंग के लिए पोर्टलों, मोबाइल एप्लीकेशनों, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और डैशबोर्ड का एक एकीकृत (इंटीग्रेटेड) नेटवर्क विकसित किया जाए।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान…

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, यूपी के बागपत के रहने वाले थे…

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया…

स्पेन से हारकर टूटा Lionel Messi का सपना, आंसूओं के साथ  खत्म हुआ उनका वर्ल्ड कप का सफर…