Categories

November 20, 2026

pushkar mela 2022: bjp leader reaction over lighting lamps in pushkar

Spread the love

Vasudev Devnani on Congress: राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने पुष्कर मेले में सवा लाख दीप जलाए जाने पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा पर कांग्रेस के लोग और मुख्यमंत्री गहलोत हिंदूत्ववादी होने का आरोप लगाया करते हैं, वही कांग्रेस और उसके नेता जनता को भ्रमित करने का नाटक कर रहे हैं।

 

rajasthan congress and cm ashok gehlot are pretending to be a hinduist by lighting a lamp in pushkar in the election year

हाइलाइट्स

  • चुनावी वर्ष में पुष्कर मेले में दीपक जलाने पर बीजेपी नेता की प्रतिक्रिया
  • पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी कहा कांग्रेस और गहलोत हिन्दूवादी बनने का कर रहे नाटक
  • पुष्कर मेले के शुभारंभ पर सवा लाख दीपकों से पवित्र सरोवर की महा आरती की जाएगी
अजमेर: राजस्थान के पुष्कर मेले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच अब दीपक भी नया मुद्दा बन गए हैं। मेले के आगाज के समय सवाल लाख दीपकों को जलाने पर बीजेपी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी (vasudev devnani) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ‘अब तो कांग्रेस और प्रदेश में उसकी सरकार भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्श-ए-कदम पर चलने का नाटक कर रही है। जिस प्रकार अयोध्या में दीपावली पर 15 लाख दीप जलाए गए थे, अब उसी तर्ज पर एक नवंबर को पुष्कर मेले के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (cm ashok gehlot) की मौजूदगी में सवा लाख दीपदान किए जाएंगे।’ पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने पुष्कर मेले में सवा लाख दीप जलाए जाने पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यह मेला 1 नंवबर से शुरू हो रहा है। देवनानी ने इसे लेकर कहा कि जिस भाजपा पर कांग्रेस के लोग और मुख्यमंत्री गहलोत हिंदूत्ववादी होने का आरोप लगाया करते हैं, वही कांग्रेस और उसके नेता जनता को भ्रमित करने का नाटक कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता दुष्प्रचार कर रहे

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के किसी भी धार्मिक पर्व, त्यौहार और उत्सव पर दीप जलाना प्रकाशमान का प्रतीक है। लेकिन कांग्रेस और उसके नेता इसका दुष्प्रचार करते रहे हैं। देवनानी ने कहा कि दीपावली पर जब अयोध्या में मोदी की मौजूदगी पर 15 लाख दीप प्रज्जवलित कर पूरी अयोध्या को दीपकों से जगमगा दिया गया था। इतने अधिक दीप जलाकर हमने विश्व रेकाॅर्ड बनाया। अयोध्या सहित हिंदुओं के सभी धार्मिक स्थल हमारे लिए गौरव का प्रतीक हैं।
जयपुर में हुंकार रैली से खड़ी हुई थी RLP पार्टी, हनुमान बेनीवाल ने पहली बार में 3 सीटों पर लहराया परचम, आज मना रहे जश्न
1 नवंबर को सवा लाख दीपक जलेंगे, गहलोत भी पहुंचेंगे
उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को आत्मसात करते हुए अब पुष्कर में मेले के शुभारंभ मौके पर पुष्कर राज सरोवर की सवा लाख दीपकों से महा आरती किए जाने का कार्यक्रम बनाया गया है, जिसमें गहलोत भी शिरकत करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को पवित्र सरोवर में गंदे पानी की आवक बंद करने, इसकी सफाई कराने और बरसाती पानी की आवक के रास्ते पर अवरोधकों को हटाने की तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
जयपुरवासियों को गहलोत ने दी एक और सौगात, अजमेर रोड तक होगा जयपुर मेट्रो का विस्तार, ₹204.81 करोड़ स्वीकृत
जनता उसके किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं

देवनानी ने गहलोत सहित कांग्रेस और उसके नेताओं को सीख दी है कि वे भाजपा विरोधी राग अलापना बंद करें, क्योंकि इस देश में केवल वे ही सुशासन और स्वच्छ प्रशासन देने की काबिलियत रखती है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस हिंदूत्ववादी होने का चाहे कितना ही ढिंढ़ोरा पीटे, लेकिन उसका असली चेहरा पहले ही जनता के सामने आ चुका है। और जनता उसके किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं है।
हाथों में लस्सी के गिलास लिए ट्रेन में चढ़ रही लड़की की जान बाल बाल बची, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा

देवनानी ने कहा कि इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश तथा अगले साल होने वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब खुद को हिंदूत्ववादी जाहिर करने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता सब समझ चुकी है। इसलिए कांग्रेस की कोई भी चाल अब कामयाब होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में कांग्रेस का दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
रिपोर्ट- नवीन वैष्णव

दीपोत्सव पर जगमग हुआ अयोध्या का सरयू घाट, शानदार लेजर शो ने मन मोह लिया

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…