Categories

November 24, 2026

पुतिन का ‘ब्रेन’, यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड एलेक्जेंडर की बेटी की मौत, कार धमाके में गई जान

Spread the love

 मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 'ब्रेन' यानी दिमाग कहे जाने वाले एलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया की कार धमाके में हत्या हो गई है। खबर है कि हादसा राजधानी मॉस्को के बाहर शनिवार रात को हुआ। माना जा रहा है कि यह विस्फोट एलेक्जेंडर के लिए लगाया गया था, जिसका शिकार उनकी बेटी हो गई हैं। खबर है कि दारिया की कार में मॉस्को क्षेत्र के ओदिनसोस्की डिस्ट्रिक्ट में आग लग गई थी। एलेक्जेंडर रूसी फिलॉस्फर और राजनीतिक विश्लेषक हैं। वह भी घटनास्थल पर पहंच गए थे। मीडिया में जारी वीडियोज में नजर आ रहा है कि हादसे को देखकर वह स्तब्ध रह गए थे। खास बात है कि दुगिन पर साल यूरोपियन यूनियन, अमेरिका और कनाडा प्रतिबंध लगा चुके हैं।

पुतिन का दिमाग माने जाने वाले एलेक्जेंडर की यूक्रेन के साथ युद्ध में भी बड़ी भी भूमिका रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कहा जाता है कि वह ही क्रीमिया और और यूक्रेन के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई के पीछे उनका हाथ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 वर्षीय दारिया एक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। रास्ते में उनकी कार टोयोटा लैंड क्रूजर हादसे का शिकार हो गई। कहा जा रहा है कि इस कार में एलेक्जेंडर सवार होने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने फैसला बदल लिया था। खबर है कि वह अपने बेटी के पीछे ही आ रहे थे और उन्होंने हादसा होते हुए देखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…