Categories

November 22, 2026

Quran In Blood Saddam Hussein : Quran In Iraq Mosque Written With Saddam Hussein Blood Know All About Saddam Hussein Blood Quran

Spread the love

बगदाद : इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के बारे में ऐसी कई कहानियां इंटरनेट पर मौजूद हैं जो उनकी क्रूरता की तस्दीक करती हैं। कुछ लोग उन्हें ‘मसीहा’ मानते थे तो कुछ उनसे बेइंतहा नफरत करते थे। अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन सद्दाम हुसैन को 5 नवंबर 2006 को फांसी की सजा सुनाई गई थी और 30 दिसंबर 2006 को उन्हें फांसी दे दी गई। सद्दाम हुसैन को आलीशान महल और मस्जिदें बनवाने का बहुत शौक था। इराक की ऐसी ही एक मस्जिद में एक कुरान रखी हुई है जिसे सद्दाम हुसैन के खून से लिखा गया है।

सद्दाम ने एक ऐसी कुरान लिखने का आदेश दिया था जिसे लिखने में स्याही के बजाय खून का इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए उन्होंने खुद अपना खून निकलवाया। कुरान के लिए सद्दाम ने तीन साल तक अपना 26 लीटर खून निकलवाया। खबरों के मुताबिक करीब हर हफ्ते एक नर्स उनकी बांह से खून निकाला करती थी। आज भी इस कुरान के सभी 605 पन्ने लोगों के देखने के लिए अलग-अलग शीशे के फ्रेम में इराक की एक मस्जिद में रखे हुए हैं जिसे सद्दाम ने ही बनवाया था।

सऊदी पर हमले का खतरा, अमेरिका ने ईरान के पास उड़ाया परमाणु बम से लैस B-52 बॉम्‍बर, दी चेतावनी
कुछ लोगों ने करार दिया ‘राजनीतिक दिखावा’
अमेरिका की जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर कंटेम्पररी अरब स्टडीज के निदेशक जोसेफ ससून के मुताबिक एक भव्य समारोह में कुरान को सद्दाम हुसैन के सामने पेश किया गया था। सद्दाम ने कहा था कि उन्होंने अल्लाह की किताब को अपने खून से लिखकर नजराना पेश किया है। कुछ लोगों का मानना है कि इस कुरान के रूप में उन्होंने खुदा का शुक्र अदा किया था क्योंकि 1996 की जंग में उनका बेटा बच गया था। कुछ लोग इसे ‘राजनीतिक दिखावा’ भी करार देते हैं।

सद्दाम को सताता था हत्या का डर
सद्दाम हुसैन की जिंदगी के कई पहलू थे। अपने अंतिम दिनों में उनका व्यवहार उस ‘सद्दाम’ से बिल्कुल विपरीत हो गया था जो छोटी-छोटी बातों पर अपने मंत्रियों को कड़ी सजा सुना देता था। राजनीतिक जीवन में सद्दाम को हर वक्त इस बात का डर सताता था कि उनकी हत्या हो सकती है। उनके सामने परोसे जाने वाले खाने में जहर की जांच उनके ही कुक का बेटा करता था ताकि उनका कुक कभी उनके खाने में जहर न मिला सके।

जनता ने थूका और अमेरिकी सैनिक रोए
इतना ही नहीं सद्दाम के महल में आने वाले गोश्त और खाने की दूसरी चीजों की जांच पहले परमाणु वैज्ञानिक करते थे। उनके स्विमिंग पूल की भी लगातार जांच होती है और उसका तापमान नियंत्रित किया जाता था। दुनिया ने सद्दाम के दो रूप देखे जो उनके मरने के बाद और अधिक स्पष्ट हो गए। सद्दाम को फांसी दिए जाने के बाद एक तरफ जहां इराक की जनता उनके शव पर थूक रही थी और उसके साथ बदसलूकी कर रही थी तो वहीं अंतिम दिनों में उनकी सुरक्षा में तैनात 12 अमेरिकी सैनिकों की आंखें नम थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…