Categories

November 22, 2026

rahul gandhi is a shiv bhakt : अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया शिव भक्त, कहा

Spread the love

Ashok Gehlot on Rahul Gandhi : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिव भक्त हैं। अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

 

rahul gandhi is a shiv bhakt says rajasthan cm ashok gehlot

हाइलाइट्स

  • गहलोत बोले- आपको मालूम है कि हमारे राहुल गांधी जी भी शिवभक्त हैं
  • और शिव भक्ति करने वाला कौन हो सकता है आप जान सकते हैं
  • मुझे खुशी है कि मूर्ति बनकर तैयार हो गई
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) शिव भक्त (shiv bhakt) हैं। गहलोत ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘10 साल में मूर्ति बहुत शानदार बनकर तैयार हो गई और मैं समझता हूं कि देश भर में शिवभक्त आज बहुत खुश होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘…आपको मालूम है कि हमारे राहुल गांधी जी भी शिवभक्त हैं और शिव भक्ति करने वाला कौन हो सकता है आप जान सकते हैं। शिव की आराधना करने वाला क्या व्यक्तित्व रखता है आप जानते हैं और शिव भगवान का संदेश क्या है वह भी आप जानते हैं। मुझे खुशी है कि मूर्ति बनकर तैयार हो गई।’
Rajasthan Politics: गुजरात के ताबड़तोड़ दौरे क्यों कर रहे CM अशोक गहलोत, मायने समझिए
उल्लेखनीय है कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 10 साल लगे हैं। इसका निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है और इसमें भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में हैं। इसे दुनिया की अपनी तरह की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बताया जा रहा है।

Nathdwara Shiv Murti : दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, इसके अंदर ही लगी है लिफ्ट..बैठने के लिए हॉल भी है

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…