Categories

July 2, 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती के लिए जल्द शुरू होगा आवेदन, भरे जाएंगे 400 से अधिक पद, पढ़िए यहां डिटेल

Spread the love

RRB Paramedical Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. यह भर्ती अभियान 403 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें नर्सिंग सुपरिटेंडेट, फार्मासिस्ट, डायलिसिस तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, रेडियोग्राफर आदि जैसे पद शामिल हैं.
RRB पैरामेडिकल में फॉर्म भरने के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार योग्य होंगे जिन्होंने संबंधित पद के अनुसार निम्न योग्यताएं पूरी कर ली हैं.
नर्सिंग सुपरिटेंडेट: B.Sc. नर्सिंग या नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
अन्य पदों के लिए: संबंधित तकनीकी योग्यता और प्रमाणपत्र होना चाहिए.
RRB पैरामेडिकल में ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, प्रोफेशनल नॉलेज, रीजनिंग आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.

RRB पैरामेडिकल के तहत भरे जाने वाले पद

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट- 246 पद
फार्मासिस्ट (प्रवेश स्तर)- 100 पद
स्वास्थ्य एवं मलेरिया इंस्पेक्टर II- 33 पद
लैब असिस्टेंट ग्रेड II- 12 पद
डायलिसिस तकनीशियन- 4 पद
ईसीजी तकनीशियन- 4 पद
रेडियोग्राफर (एक्स-रे तकनीशियन)- 4 पद
कुल पदों की संख्या- 403

संक्षिप्त नोटिफिकेशन

आरआरबी ने इस भर्ती को लेकर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है जिसमें रिक्त पदों की कुल संख्या और संभावित पदों की सूची दी गई है. पूर्ण अधिसूचना और आवेदन लिंक जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.

यदि आप B.Sc नर्सिंग, फार्मेसी या पैरामेडिकल फील्ड से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है. परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू करें और आधिकारिक अधिसूचना के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट…

मोबाइल नंबर छिपाकर होगी चैट, WhatsApp का Username फीचर लॉन्च से पहले जांच के दायरे में, बिना नंबर चैट की सुविधा पर सरकार सतर्क…

35 करोड़ की पेशकश, 15 विधायकों के इस्तीफे और सरकार गिराने की साजिश! तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल…

 पेट्रोल 5 रुपये सस्ता… डीजल के दाम में भी ₹3 की कटौती, इस कंपनी ने घटाए रेट…